लीग में इस बार कोई शतक नहीं हुआ। मुंबई इंडियंस के कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हाईएस्ट स्कोर बनाया। उन्होंने गुजरात जाएंट्स के खिलाफ 48 गेंदों में 95 रनों की पारी खेली थी।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया। यह दूसरा सीजन था। पिछले साल इस लीग की शुरुआत हुई थी और मुंबई इंडियंस ने खिताब जीता था। इस साल कई बड़े रिकॉर्ड बने और टूटे। कुछ स्टार्स भी उभर कर सामने आए। हम आपको इस लीग से जुड़े कुछ आंकड़ों के बारे में बता रहे हैं।
हाईएस्ट स्कोर: लीग में इस बार कोई शतक नहीं लगा। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम हाईएस्ट स्कोर रहा। उन्होंने गुजरात जाएंट्स के खिलाफ 48 गेंदों में 95 रन की पारी खेली थी। वहीं, यूपी वॉरियर्स की दीप्ति शर्मा ने गुजरात के खिलाफ ही 60 गेंदों में 88 रन बनाए थे। गुजरात की बेथ मूनी ने बैंगलोर के खिलाफ 51 गेंदों में 85 रन की पारी खेली थी।